Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow२ मिनट पहले

गोरखपुर नगर निगम ने की रिकॉर्ड कर वसूली, प्रदेश में अव्वल कर

गोरखपुर नगर निगम ने की रिकॉर्ड कर वसूली, प्रदेश में अव्वल कर एवं करेत्तर मद में 216.65 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली हुईगोरखपुर। नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए गोरखपुर नगर निगम को कर एवं करेत्तर मद में कुल 160 करोड़ रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसमें कर मद में 80 करोड़ और करेत्तर मद में 80 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया गया था। इस पर गोरखपुर नगर निगम को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। दूसरे स्थान पर मथुरा, तीसरे पर वाराणसी व चौथे स्थान पर बरेली रहा। वहीं पांचवे स्थान पर झांसी, छठवें पर मुरादाबाद व सातवें पर अयोध्या रहा।अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र के अनुसार, नगर निगम ने इस लक्ष्य को न केवल पूरा किया बल्कि उसे काफी पीछे छोड़ते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की। निगम ने कर मद में 81.90 करोड़ रुपये की वसूली की, जबकि करेत्तर मद में 134.71 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्र किया। इस प्रकार कुल मिलाकर 216.65 करोड़ रुपये की वसूली की गई, जो निर्धारित लक्ष्य से कहीं अधिक है। पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 में निगम ने कुल 103.72 करोड़ रुपये की ही वसूली की थी, जिसमें कर मद से 53.70 करोड़ और करेत्तर मद से 50.02 करोड़ रुपये शामिल थे। इस वर्ष की तुलना में नगर निगम ने 109 प्रतिशत अधिक राजस्व संग्रह कर प्रदेश के 17 नगर निगमों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय सफलता का सीधा लाभ शहर के विकास कार्यों में देखने को मिलेगा। बढ़ी हुई राजस्व वसूली के चलते गोरखपुर को शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे सीएम ग्रिड, मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना, स्मार्ट सिटी योजना और सीएम एनएसवाई के तहत अधिक धनराशि मिलने की संभावना है। इससे शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास परियोजनाओं को गति मिलेगी।

0 likes
0 comments0 shares