Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow३ मिनट पहले

गोरखपुर:राप्ती नदी में तीन बच्चों की डूबने से मौत, सीएम योगी ने

गोरखपुर:राप्ती नदी में तीन बच्चों की डूबने से मौत, सीएम योगी ने

गोरखपुर:राप्ती नदी में तीन बच्चों की डूबने से मौत, सीएम योगी ने जताया दुख गोरखपुर:राप्ती नदी में मंगलवार शाम को नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से हुई मौत हो गई.बच्चों के मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है.मुख्यमंत्री ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृत बच्चों के परिजनों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पीड़ित परिवारों से संवाद स्थापित कर, शासन से अनुमन्य सहायता यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाए. सीएम योगी ने बच्चों की डूबकर हुई मौत की घटना को अत्यंत दुखद व हृदयविदारक बताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को अथाह दुख सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रभु श्रीराम तथा गुरु गोरक्षनाथ से प्रार्थना की है. तुर्कमानपुर क्षेत्र निवासी निक्कू (15) पुत्र सुनील, सत्ती (15) पुत्र मोहन और इरफान पुत्र फखरुद्दीन मंगलवार को राप्ती नदी में नहाने पहुंचे थे. नहाते समय तीनों किशोर अनजाने में नदी के गहरे हिस्से में चले गए.तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण वे पानी में डूबने लगे और कुछ ही देर में लापता हो गए.मौके पर मची अफरा-तफरी बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही नदी किनारे भारी भीड़ जुट गई.परिजन और स्थानीय लोग बदहवास हालत में बच्चों को तलाशते रहे.घटना के बाद वहां चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.लोग तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना देने में जुट गए. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई.टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया और काफी देर तक बच्चों की तलाश की गई. कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ ने तीनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाल लिया.पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घटना को लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

0 likes
0 comments0 shares