Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpur४१ मिनट पहले

मिशन शक्ति के तहत सहजनवां पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली संस्कार एकेडमी

मिशन शक्ति के तहत सहजनवां पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली संस्कार एकेडमी

मिशन शक्ति के तहत सहजनवां पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली संस्कार एकेडमी के बच्चों ने लिया हिस्सा, महिला सुरक्षा और जागरूकता का दिया संदेश सहजनवां, गोरखपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को सहजनवां थाना पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता रैली निकालकर महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली में संस्कार एकेडमी स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन के महत्व पर जोर दिया। अभियान के माध्यम से लोगों को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने और किसी भी तरह की परेशानी या अपराध की स्थिति में पुलिस की सहायता लेने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सहजनवां थाना प्रभारी संजय मिश्रा, उपनिरीक्षक बलराम पांडेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य बच्चों और आमजन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

0 likes
0 comments1 shares