Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur३८ मिनट पहले

तीन युवा तरकुलहा धाम पोखरे की कर रहे सफाई लोगों ने की सराहना

तीन युवा तरकुलहा धाम पोखरे की कर रहे सफाई लोगों ने की सराहना

चौरी चौरा गोरखपुर।पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा देवी धाम के सामने स्थित पोखरे की बदहाल स्थिति देखकर तीन युवा श्रद्धालुओं ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की है। पोखरे में फैली गंदगी, जलकुंभी और अन्य जलजनित पौधों को देखकर अनुपम गुप्ता, करन निषाद और आदर्श पासवान, निवासी ग्राम भाऊपुर, बंजारी देवी, चौरी-चौरा, इतने व्यथित हुए कि उन्होंने स्वयं पोखरे की सफाई का संकल्प लिया। तीनों युवाओं ने संकल्प लिया है कि जब तक मंदिर के सामने स्थित पोखरे की पूरी तरह सफाई नहीं कर लेंगे, तब तक उनका श्रमदान जारी रहेगा। 5 सितंबर से तीनों युवा प्रतिदिन सुबह से शाम तक बिना किसी स्वार्थ के सफाई अभियान में जुटे हुए हैं। हाथों में उपकरण लिए जलकुंभी निकालते इन युवाओं के जज्बे को देखकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भी उनकी सराहना कर रहे हैं।इन युवाओं का कहना है कि मां तरकुलहा देवी के मंदिर के सामने स्थित पोखरा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है। ऐसे पवित्र स्थल के सामने गंदगी और जलकुंभी देखकर उन्हें पीड़ा होती थी। इसी भावना से उन्होंने इसे माता रानी की सेवा मानकर सफाई का संकल्प लिया। उनके पुनीत कार्य को देखते हुए मंदिर ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर नाश्ता आदि उपलब्ध कराकर उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है

0 likes
0 comments0 shares