Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पहल पर प्रयागराज-

सुल्तानपुर सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पहल पर प्रयागराज-

सुल्तानपुर सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पहल पर प्रयागराज- अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंचाई विभाग के अतिथि गृह निर्माण का प्रस्ताव पर शासन ने शुरू की कार्यवाही,जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यवाही के लिए प्रमुख सचिव को भेजा पत्र।* सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह द्वारा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर किए जा रहे प्रयासों के क्रम में एक और महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। प्रयागराज- अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-330) पर अयोध्या धाम के समीप सिंचाई विभाग की खाली पड़ी भूमि पर सिंचाई विभाग का अतिथि गृह बनवाये जाने के संबंध में उनके द्वारा उठाए गए प्रस्ताव पर शासन स्तर से आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि उनके कार्यालय से प्राप्त प्रस्ताव को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव, सिंचाई विभाग को भेज दिया गया है। पत्र में उल्लेख है कि विधायक विनोद सिंह द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्रयागराज-अयोध्या (एनएच-330), अयोध्या धाम पर सिंचाई विभाग की गाटा संख्या 42 एवं 49 में स्थित खाली भूमि पर सिंचाई विभाग का अतिथि गृह निर्मित कराए जाने से संबंधित पत्र भेजा गया था। इस प्रस्ताव पर कार्रवाई के लिए विभागीय स्तर पर पत्राचार किया गया है। विधायक विनोद सिंह की इस पहल को अयोध्या धाम आने वाले अधिकारियों एवं अन्य लोगों की सुविधा के साथ-साथ विभागीय आवश्यकताओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब प्रस्ताव पर सिंचाई विभाग के प्रमुख सचिव स्तर से आगे की आवश्यक कार्रवाई की जानी है। विनोद सिंह लगातार क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विषयों को शासन के समक्ष उठाते रहे हैं। इसी क्रम में अयोध्या धाम में सिंचाई विभाग के अतिथि गृह निर्माण का यह प्रस्ताव भी शासन तक पहुंचा है।

0 likes
0 comments0 shares