T
Lucknow१६ मिनट पहले
लखनऊ के अलीगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिद्धिया प्लाजा में फर्जी

लखनऊ के अलीगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिद्धिया प्लाजा में फर्जी कॉल सेंटर की सूचना पर छापेमारी *लखनऊ।* राजधानी के अलीगंज इलाके स्थित रिद्धिया प्लाजा में शुक्रवार सुबह पुलिस ने छापेमारी की। फर्जी कॉल सेंटर संचालित होने की सूचना पर यह कार्रवाई सुबह 7 बजे से जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर मौके पर दबिश दी गई। प्लाजा के अंदर किस तरह की गतिविधि चल रही थी, इसे लेकर जांच की जा रही है। जांच के लिए साइबर एक्सपर्ट को भी बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस अंदर मौजूद लोगों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच कर रही है। मामले को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
0 likes
0 comments0 shares