कबाड़ से जुगाड़ एवं नवाचार कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सीखे स्वदेशी तकनीक

कबाड़ से जुगाड़ एवं नवाचार कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सीखे स्वदेशी तकनीक के गुर जल एवं ऊर्जा संरक्षण, कचरा पृथक्करण और अपशिष्ट सामग्री के सदुपयोग की दी गई जानकारी गोरखपुर बांसगांव संदेश बेलघाट/गोरखपुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र, तारामंडल, गोरखपुर द्वारा 8 अक्टूबर 2026 को जय गुरुदेव प्राथमिक विद्यालय, बेलघाट में विज्ञान विस्तार—स्वदेशी तकनीक एवं नवाचार संचार अभियान-2026 के अंतर्गत “कबाड़ से जुगाड़ एवं नवाचार (Waste to Wealth and Innovation)” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को सिखाया गया अपशिष्ट सामग्री का सदुपयोग कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को स्थानीय कृषि उपकरणों, जल बचत, कचरा पृथक्करण, ट्रैफिक अनुशासन, ऊर्जा संरक्षण तथा अपशिष्ट सामग्री के बेहतर उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। इस्तेमाल की गई बोतलों एवं ई-वेस्ट कंपोनेंट्स से उपयोगी वस्तुएं एवं नवाचार आधारित मॉडल तैयार करने की विधियों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना रहा उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, नवाचार की भावना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को मिला प्रमाण पत्र प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन एवं जनजागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया। इनकी रही प्रमुख सहभागिता कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सत्यम राय ने की। कार्यक्रम के आयोजक श्री महादेव पांडेय, वैज्ञानिक अधिकारी, तारामंडल रहे। इस अवसर पर अमरपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, अशोक मिश्र, शुभम राय, सत्यम कुमार, सुमिरन मौर्य (प्रधानाचार्य), कामिनी गिरी, वार्डेन कस्तूरबा गांधी तथा श्रीमती गुंजा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।