जियो फाइबर की लापरवाही का सबूत आया सामने, 3 दिन से टूटी

जियो फाइबर की लापरवाही का सबूत आया सामने, 3 दिन से टूटी केबल, कंपनी सिर्फ दे रही है तारीख पर तारीख *लखनऊ, 4 अक्टूबर।* चिनहट के नीलकंठ एन्क्लेव, नियर केसरी कॉलोनी (पिन- 226028) में जियो फाइबर की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। यहां पिछले 3 दिन से जियो की मेन केबल टूटकर सड़क पर गिरी है, जिससे पूरे इलाके का इंटरनेट ठप है। कॉलोनीवासियों ने 5 से 6 बार जियो कस्टमर केयर में शिकायत की, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला। अब इस लापरवाही का पुख्ता सबूत भी सामने आ गया है। जियो की ओर से भेजे गए मैसेज में साफ लिखा है - *Service request no SR00003IHJLX has been raised in your account. You will receive an update by 03/10/2026 17:03.* यानी शिकायत के बाद भी कंपनी ने 5:04 बजे मैसेज भेजकर 17:03 तक अपडेट देने की बात कही, लेकिन मौके पर अब तक कोई इंजीनियर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों का कहना है कि "कंपनी पेमेंट पूरा लेती है, सर्विस आधी भी नहीं देती। इतनी बड़ी कंपनी की इतनी लापरवाही बर्दाश्त से बाहर है। वर्क फ्रॉम होम और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।" लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द केबल ठीक नहीं हुई तो वे उपभोक्ता फोरम में शिकायत करेंगे।