गोजए के अति वरिष्ठ सदस्य संजीव जायसवाल टोनी का निधन लंबी बीमारी

गोजए के अति वरिष्ठ सदस्य संजीव जायसवाल टोनी का निधन लंबी बीमारी के बाद ली अंतिम सांस, अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने जताया शोक गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (गोजए) के अति वरिष्ठ सदस्य एवं कार्यकारिणी सदस्य संजीव जायसवाल टोनी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत एवं गोजए परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। संजीव जायसवाल टोनी करीब 30 वर्षों से अधिक समय से संस्था के नियमित सदस्य थे और वर्तमान में समय चक्र सीमा साप्ताहिक अखबार से जुड़े हुए थे। उनके निधन को संस्था के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए गोजए अध्यक्ष एडवोकेट रत्नाकर सिंह ने गहरा शोक व्यक्त किया। अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कहा कि संजीव संस्था के एक होनहार एवं सक्रिय सदस्य के रूप में कार्यरत थे। उनका असामयिक निधन सभी के लिए बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों एवं गोजए परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।