Gorakhpur१३ दिन पहले
पूर्व प्रधान जिम्मी नाथ मिश्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

घघसरा/गोरखपुर। पत्रकार आद्याराम मिश्रा के चाचा एवं ग्राम बिसरी के पूर्व प्रधान जिम्मी नाथ मिश्रा का शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। परिजनों के अनुसार उनका निधन हृदयगति रुकने से पैतृक निवास गांव बिसरी में हुआ। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्हें जानने वाले तमाम लोग बिसरी गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते नजर आए। स्वर्गीय मिश्रा का अंतिम संस्कार रविवार को बड़े भतीजे पत्रकार आद्याराम मिश्रा के हाथों सरयू नदी के तट अयोध्या धाम में सनातन धर्मानुसार किया जाएगा। पूर्व प्रधान के रूप में उनके योगदान को गांववासियों ने स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
600 likes
0 comments0 shares