शाखा सुल्तानपुर में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा विशेष समीक्षा व रणनीतिक

शाखा सुल्तानपुर में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा विशेष समीक्षा व रणनीतिक बैठक तथा कार्यकारिणी का पुनर्गठन सुल्तानपुर।आज अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन शाखा सुल्तानपुर में दा ब्लीस रेस्टोरेंट पयागीपुर मे विशेष समीक्षा एवं रणनीतिक बैठक तथा कार्यकारिणी का पुनर्गठन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक पांडेय, व विशेष अतिथि जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह जी रहे। बैठक मे साल भर में संगठन द्वारा जो काम किया उसके बारे में सभी को बताया गया और आगे की कार्ययोजना बनाई गई। तथा आगामी होने वाले फार्मासिस्ट दिवस की रूपरेखा तैयार की गई तथा कुछ कार्यकारिणी में बदलाव किए गए। जिसमें विवेक पांडेय को जिला अध्यक्ष आई टी सेल नियुक्त किया गया, आलोक पाठक को अतिरिक्त प्रभार जिला प्रवक्ता का दिया गया, जिलाजीत वर्मा को जिला सचिव का पदभार दिया गया, रवि शंकर पाल को जिला संरक्षक नियुक्त किया गया, प्रभंजन सिंह जी को बल्दीराय तहसील का प्रभारी बनाया गया, मंजेश गुप्ता को जयसिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया, उदय राज यादव जी को ब्लॉक दूबेपुर का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया, ब्लॉक दूबेपुर का ब्लॉक सचिव नियुक्त किया गया, इसके अलावा जिले के पदाधिकारीयो को ब्लॉक का प्रभार भी दिया गया जो इस प्रकार है.. शांति वर्धन जी को लम्भुआ ब्लॉक का प्रभार दिया गया, संजय शुक्ला व ताबिश खान जी को को नगर का प्रभार दिया गया , आलोक पाठक जी को बल्दीराय का प्रभाव दिया गया, विशाल यादव को प्रतापपुर कमैचा का प्रभार दिया गया, प्रशांत सिंह को जयसिंहपुर का प्रभार दिया गया, रजनीश जी को कूरेभार का प्रभार दिया गया, रवि शंकर पाल जी को मोतिगरपुर का प्रभार दिया गया, रविकांत वर्मा जी को कादीपुर का प्रभार दिया गया, सतीश सिंह जी को कुड़वार का प्रभारी बनाया गया, आयुष जायसवाल को भदैया का प्रभार दिया गया। बैठक में कादीपुर तहसील प्रभारी अनुज सिंह जी, करौदीकला ब्लाक महासचिव धीरज उपाध्याय, नगर महासचिव शिवांग शुक्ला, शिवम सिंह ब्लॉक आई टी सेल कादीपुर सहित सैकड़ो फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। आलोक पान्डेय प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश