Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

डंपरों पर बेलघाट पुलिस का तगड़ा एक्शन, सघन चेकिंग अभियान जारी गोरखपुर।

डंपरों पर बेलघाट पुलिस का तगड़ा एक्शन, सघन चेकिंग अभियान जारी गोरखपुर।

डंपरों पर बेलघाट पुलिस का तगड़ा एक्शन, सघन चेकिंग अभियान जारी गोरखपुर। बेलघाट थाना क्षेत्र में अवैध एवं नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे बड़े वाहनों, विशेषकर डंपरों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी और हालिया घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। गुरुवार देर शाम थानाध्यक्ष बेलघाट विकास नाथ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बहादुरपुर लिंक एक्सप्रेसवे अंडरपास के नीचे विशेष रूप से अभियान चलाते हुए कई डंपरों की गहन जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर एक ट्रक, एक ट्रैक्टर, एक डाटा मैजिक और एक मोटरसाइकिल को सीज किया गया, जबकि कई अन्य वाहनों का चालान भी किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। बिना वैध कागजात, ओवरलोडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है। थानाध्यक्ष विकास नाथ ने स्पष्ट किया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्थिति में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहन के वैध कागजात साथ रखें और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है और लोगों की सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है। जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है और हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बताया जा रहा है कि बीते 10 दिनों के भीतर बेलघाट क्षेत्र में डंपरों से हुई दो युवकों की मौत के बाद पुलिस ने सख्ती और बढ़ा दी है। इसी के चलते अब भारी वाहनों, खासकर डंपरों को रोककर गहन जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। बेलघाट पुलिस द्वारा डंपरों केत खिलाफ यह तगड़ा एक्शन आगे भी जारी रहेगा। प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि सड़क सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares