Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत संत

बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत संत

बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत संत कबीर नगर | धनघटा थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर पाराशर गांव के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार धनघटा क्षेत्र के माडपौना गांव निवासी अजय उर्फ सोनू (35) पुत्र राम भरत प्रसाद अपनी रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह पाराशर गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अजय सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल अजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर बाजार पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अजय की मौत की खबर जैसे ही माडपौना गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि राम जानकी मार्ग पर अवैध खनन और ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

0 likes
0 comments0 shares