हर्ष शुक्ल ने रचा सफलता का नया अध्याय, तीन बड़ी उपलब्धियों से

हर्ष शुक्ल ने रचा सफलता का नया अध्याय, तीन बड़ी उपलब्धियों से बढ़ाया परिवार का मान सहजनवां / गोरखपुर । तेनुहारी शुक्ल निवासी स्व. अनिल शुक्ल के पुत्र हर्ष शुक्ल ने अपनी मेहनत, लगन, प्रतिभा और निरंतर प्रयासों के दम पर सफलता का नया अध्याय रचा है। हर्ष की उपलब्धियों का सफर लगातार आगे बढ़ता रहा है। सबसे पहले उनका चयन रेलवे में ड्राइवर के पद पर हुआ। इसके बाद उन्होंने मेट्रो रेल में नियंत्रक के पद पर चयनित होकर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। अब उनकी तीसरी बड़ी सफलता के रूप में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है। लगातार तीन महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर हर्ष ने अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। इस गौरवपूर्ण सफलता पर बाबा विष्णु शुक्ल, माता माया शुक्ल, चाचा सुनील शुक्ल, दीपक शुक्ल, अमन शुक्ल, अजय शुक्ल, बृजेन्द्र यादव, भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी अमित कुमार पांडेय, बजरंगी शुक्ल , अरविंद चौबे, सत्यम चौबे, सहित परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष शुक्ल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने हर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सफलता का यह सिलसिला आगे भी निरंतर जारी रहे।