Sultanpur३० मिनट पहले
1941 के पट्टे पर फिर उठे सवाल,जीर्णोद्धार पर रोक से गरमाया विवाद
1941 के पट्टे पर फिर उठे सवाल,जीर्णोद्धार पर रोक से गरमाया विवाद सुलतानपुर। सिविल लाइन स्थित तुलसी सत्संग भवन के 1941 के पट्टे को लेकर विवाद फिर सामने आया है। समिति के कोषाध्यक्ष आशीष पांडेय ने प्रशासन पर जीर्णोद्धार कार्य रोकने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि 27 सितंबर 2024 की जांच में शिकायतें खारिज कर पट्टे को 17 नवंबर 2026 तक वैध माना गया था। समिति ने कहा कि सिविल कोर्ट का पूर्व स्थगनादेश 2023 में निरस्त हो चुका है और हाईकोर्ट के आदेश में भी भूमि पर रोक नहीं है। समिति ने राजस्व अभिलेख और न्यायालयीन आदेशों के आधार पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
0 likes
0 comments0 shares