वैश्य समाज द्वारा बापू व शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित का किया गया नमन

वैश्य समाज द्वारा बापू व शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित का किया गया नमन खड्डा (कुशीनगर),बांसगांव संदेश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर खड्डा में वैश्य समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के गणमान्य नागरिकों व व्यापारियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बापू के सत्य, अहिंसा व स्वावलंबन के सिद्धांतों तथा शास्त्री जी के 'जय जवान, जय किसान' के मूलमंत्र को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। समारोह में पडरौना से श्री संतोष जायसवाल जी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हरिगोविंद गुप्ता, श्री अमर जायसवाल, श्री हरिशंकर मद्धेशिया, श्री अनिरुद्ध गुप्ता, श्री विरेन्द्र गुप्ता एवं श्री रामभरोशा गुप्ता मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने महापुरुषों के देश निर्माण और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और मंच संचालन युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने किया। आयोजक मंडल— राजन जायसवाल, नितेश गुप्ता, जितेंद्र जायसवाल, दीनदयाल जायसवाल तथा विश्वजीत जायसवाल ने मुख्य अतिथि एवं अन्य नवागत अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया। इस सम्मेलन में वैश्य समाज और व्यापारी वर्ग की मजबूत एकजुटता देखने को मिली। कार्यक्रम में खड्डा, छितौनी, करदह, जखिनिया, मठिया, भुजौली, बहोरछपरा, सोहरौना, सिसवा गोपाल, नेबुआ और नौरगिया समेत विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में व्यापारी एवं प्रबुद्धजन शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्श सदैव प्रासंगिक रहेंगे। वैश्य समाज हमेशा से देश की प्रगति, व्यापारिक अखंडता और जनसेवा में अग्रणी रहा है। महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अंत में आयोजकों द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए सम्मेलन का समापन किया गया।