Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

अमेठी में टला बड़ा रेल हादसा:कल शाम वाराणसी से जम्मू जा रही

अमेठी में टला बड़ा रेल हादसा:कल शाम वाराणसी से जम्मू जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस की चपेट में आई बाइक, लोको पायलट की सूझबूझ से बची सवारों की जान, अमेठी में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन के पास क्रॉसिंग पार करते समय एक बाइक बेगमपुरा सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि बाइक सवार लोग समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। बाइक ट्रेन में फंस गई और ट्रेन करीब 100 मीटर आगे जाकर रुकी। लोको पायलट की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद करीब आधे घंटे तक बेगमपुरा एक्सप्रेस मौके पर ही खड़ी रही। इस दौरान रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से फंसी बाइक को ट्रैक से हटाया गया।

0 likes
0 comments0 shares