बेलघाट के विधनापार पावर हाउस परिसर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के

बेलघाट के विधनापार पावर हाउस परिसर में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेलघाट बांसगांव संदेश इस अवसर पर क्षेत्रीय जेई मनोज कुमार सान्याल की गरिमामयी उपस्थिति में विद्युत विभाग के समस्त कर्मचारियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भारत माता की जय के नारों के साथ पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित कर्मचारियों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान जेई मनोज कुमार सान्याल ने सभी क्षेत्रवासियों, विद्युत उपभोक्ताओं एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कर्तव्यनिष्ठा, एकता और देश सेवा के संकल्प को दोहराने का आह्वान किया। पूरे पावर हाउस परिसर में उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हुआ