Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

ऑटो डीसीयम की टक्कर से वृद्धि की मौके पर मौत, चार घायल।

ऑटो डीसीयम की टक्कर से वृद्धि की मौके पर मौत, चार घायल। सहजनवा गोरखपुर क्षेत्र के रहीमाबाद कट पर शुक्रवार को एक बार फिर तेज रफ्तार में एक व्यक्ति की जान ले ली। अज्ञात डीसीएम ने ऑटो में टक्कर मारी जिसमें 60 वर्षीय वृद्धि की मौके पर मौत हो गई ।जबकि उनकी बहू बेटी और ऑटो चालक सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सहजनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन सहित फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।मिली जानकारी के अनुसार आगरा जिले के बाराखंभा निवासी चंद्रभान सिंह 60 वर्ष पुत्र लक्ष्मण सिंह अपने परिजनों के साथ वाराणसी से गोरखपुर पहुंचे ,थे वहां से सभी लोग ऑटो से संतकबीरनगर के मगहर स्थित कबीर चौरा जा रहे थे ऑटो जैसे ही सहजनवा क्षेत्र के रहीमाबाद कट के पास पहुंचा पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात डीसीएम ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी ।टक्कर इतनी तेज थी ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया उसमें सवार यात्री सड़क पर जा गिरे हादसे में चंद्रभान सिंह की मौके पर भी मौत हो गई ।घायलों में उनकी पत्नी मोती 55 वर्ष बहु सुमन पत्नी सुजान 30 वर्ष पुत्री कुंती 23 वर्ष तथा ऑटो चालक मोहम्मद अकरम पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद है ।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई ।स्थानी लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवा पहुंचाया गया पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

0 likes
0 comments0 shares