Sultanpurलगभग १ घंटा पहले
सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने जनसुनवाई में लापरवाही बरतने पर कड़ा
सुलतानपुर। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने जनसुनवाई में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए गोसाईगंज थाना प्रभारी श्याम सुंदर को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि जनसुनवाई से जुड़े मामलों में अपेक्षित संवेदनशीलता और तत्परता न दिखाने पर एसपी ने यह सख्त कदम उठाया।कप्तान चारु निगम लगातार अनुशासनहीनता और शासन की मंशा के विपरीत कार्य करने वालों पर कार्रवाई कर रही हैं।हालिया कार्रवाई को विभाग में कड़ा संदेश माना जा रहा है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0 likes
0 comments0 shares