Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

सोनबरसा बुजुर्ग में समाजसेवी एस के शर्मा ने लगाई चौपाल

सोनबरसा बुजुर्ग में समाजसेवी एस के शर्मा ने लगाई चौपाल

चौरी चौरा गोरखपुर।चौरी चौरा विधानसभा क्षेत्र 326 के अंतर्गत जनता पार्क, सोनबरसा बुजुर्ग पंचायत भवन पर आयोजित जन चौपाल में समाजसेवी एस के शर्मा ने क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं को सुना एवं अपने विचार साझा किए। जन चौपाल में सरकार की जन लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई । जन चौपाल के दौरान युवाओं ने क्रिकेट खेल सामग्री की मांग रखी, जिसे शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही एक अस्वस्थ बालिका के उपचार हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया तथा ग्राम सभा स्थित माँ काली मंदिर के लिए भी सहयोग राशि भेंट की। इस अवसर पर राकेश रावत (पूर्व ग्राम प्रधान), विनोद प्रजापति (जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी), निखिल सिंह , गणेश पासवान (बीडीसी), श्री गंगा पासवान जी (मास्टर साहब), सुरेंद्र पासवान (पंचायत सदस्य), राजेश पासवान शांति प्रजापति , विनय प्रजापति मोनू यादव दशरथ पासवान जी, सुदामा पासवान एवं सरवन यादव सहित अनेक सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares