Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल घघसरा गोरखपुर। नगर पंचायत घघसरा में शनिवार की शाम करीब छह बजे बाइक के सामने अचानक एक व्यक्ति के आ जाने से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। घायल युवक की पहचान नगर पंचायत घघसरा के वार्ड नंबर छह, तुलसीदास नगर, कोड़री उर्फ हड़ही निवासी जनार्दन प्रसाद के पुत्र दीवाकर कुमार (18) के रूप में हुई। हादसे में युवक की नाक और सिर में चोट लगी है। सीएचसी ठर्रापार में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजन और परिचित युवक के उपचार को लेकर चिंतित रहे।

0 likes
0 comments0 shares