Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
युवती को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया युवक, अपहरण का मुकदमादर्ज,
हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने अवधेश पुत्र सुबाष निवासी ग्राम चिकनीयाडीह थाना मेंहदावल संतकबीरनगर के खिलाफ बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की मां ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 9 जून को दोपहर ग्यारह बजे के करीब हमारी लड़की को अवधेश पुत्र सुबाष निवासी ग्राम चिकनीयाडीह थाना मेंहदावल संतकबीरनगर ने हमारी लड़की को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
0 likes
0 comments0 shares