Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग १ घंटा पहले

छात्राओं की सुविधाओं को लेकर डीएम ने किया औचक निरीक्षण गाजीपुर, 21

छात्राओं की सुविधाओं को लेकर डीएम ने किया औचक निरीक्षण गाजीपुर, 21

छात्राओं की सुविधाओं को लेकर डीएम ने किया औचक निरीक्षण गाजीपुर, 21 अगस्त।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने शुक्रवार को जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, चकेरी, ऊपरवार, सैदपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं, छात्रावास, भोजनालय, पुस्तकालय, सीसीटीवी व्यवस्था एवं खेल मैदान का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय, अभ्युदय कक्ष, नियंत्रण कक्ष तथा सीसीटीवी व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद छात्रावास भवन का निरीक्षण कर छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं की पढ़ाई, दैनिक दिनचर्या, भोजन एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कुछ कमरों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं मिलने पर संबंधित अधिकारी को सभी कक्षों में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने छात्राओं से उनके भविष्य के लक्ष्यों एवं अभिरुचियों के बारे में भी जानकारी ली और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से उनके गृह जनपद एवं माता-पिता के नाम आदि की जानकारी लेते हुए स्वयं चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।इसके बाद जिलाधिकारी ने भोजनालय एवं भंडार कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता की जांच करते हुए दाल और चावल का स्वयं स्वाद लिया। भंडार कक्ष में दाल, चावल, तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री की उपलब्धता, स्वच्छता एवं रख-रखाव का भी जायजा लिया। खाद्य सामग्री पर्याप्त मात्रा में एवं सुव्यवस्थित मिलने पर उन्होंने वर्तमान व्यवस्था को नियमित रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए।विद्यालय के खेल मैदान का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने छात्राओं के शारीरिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए बैडमिंटन और वॉलीबॉल खेलने की समुचित व्यवस्था विकसित करने को कहा। साथ ही छात्राओं के लिए पैदल भ्रमण की सुविधा तथा मैदान में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित, स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपनी शिक्षा पूरी कर भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares