Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर गणेश चतुर्थी,दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर बल्दीराय पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा

सुल्तानपुर गणेश चतुर्थी,दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर बल्दीराय पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा

सुल्तानपुर गणेश चतुर्थी,दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर बल्दीराय पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का मोर्चा संभाल लिया है।एसडीएम प्रभात सिंह और सीओ आशुतोष कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने पारा बाजार,इब्राहिमपुर और वलीपुर में पैदल मार्च किया। पुलिस की मौजूदगी से कस्बों में सुरक्षा का संदेश दिया गया।थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह और पारा चौकी प्रभारी संजय सिंह समेत पुलिसकर्मियों ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों से संवाद किया।त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुझाव लेने के साथ लोगों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए पुलिस ने ड्रोन कैमरे से मंदिर और मस्जिद के आसपास बने मकानों की छतों की निगरानी की। इसके बाद वलीपुर कस्बे में भी ड्रोन के साथ पुलिस ने पैदल गश्त की।एसडीएम प्रभात सिंह ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।सीओ आशुतोष कुमार ने कहा कि त्योहारों में खलल डालने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

0 likes
0 comments0 shares