Bansgaon Sandesh
Login
D
Deoria२९ मिनट पहले

न्यूज देवरिया, बार और बेंच की बैठक के बाद गतिरोध हुआ दूर,

न्यूज देवरिया, बार और बेंच की बैठक के बाद गतिरोध हुआ दूर, रुद्रपुर/ देवरिया तहसील बार एसोसिएशन द्वारा जारी धरना प्रदर्शन को एसडीएम अवधेश निगम के लिखित आश्वासन के बाद स्थगित किया गया था जिसमें बार की तरफ से या मांग की गई थी कि बार और बेंच की एक मीटिंग बुलाई जाए जिसमें सभी पीठासीन अधिकारी उपस्थित रहे उसके संदर्भ में आज दोपहर 12:30 बजे एसडीएम अवधेश कुमार निगम ने तहसील सभागार में बार और बेंच की मीटिंग बुलाई इसमें तमाम अधिवक्ताओं ने तमाम बिंदुओं पर चर्चा की और उन सभी बिंदुओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए एसडीएम ने कहा कि मैं इसके निवारण के लिए प्रतिबद्ध हूं मुझे थोड़ा समय दीजिए मैं तहसील में व्याप्त अनियमिताओं पर कार्यवाही करूंगा। इस बैठक की अध्यक्षता बार संघ के अध्यक्ष सत्यानंद पांडे ने किया और संचालन महामंत्री विनोद पाठक ने किया। बैठक में तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार शरद कुमार सिंह, अधिवक्तागण परशुराम मिश्र, प्रमोद सिंह, विश्व विजय मल्ल, राजेश्वरी मिश्रा, बृज बिहारी पांडे, आनंद शंकर मणि , सत्य प्रकाश गुप्ता, कृष्णमूर्ति मणि त्रिपाठी गोपीनाथ यादव, हिमांशु सौरभ गुप्ता, निलेश श्रीवास्तव, इत्यादि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

1 likes
0 comments3 shares