Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpur१५ मिनट पहले

जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज।

जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज।

जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज। मदरिया ----------- गोला थाना क्षेत्र के ग्राम बाथ बुजुर्ग में जमीन के मुकदमे और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर कुल 16 लोगों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में क्रॉस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व. राजनरायण सिंह निवासी बाथ बुजुर्ग ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रात करीब 8 बजे गांव के राहुल सिंह, पियूष सिंह, बैजनाथ सिंह, अमरनाथ सिंह, अशोक सिंह उर्फ बब्लू, ऋषिकेश सिंह तथा राजनीश सिंह उनके दरवाजे पर पहुंचे और जमीन के चल रहे मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडा व पाइप से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके चचेरे भाई अरविंद सिंह व रायवेंद्र सिंह को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। वहीं दूसरे पक्ष के अमरनाथ सिंह पुत्र राजपति सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि रात में ही वह गोरखपुर जा रहे थे, तभी गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे अरविंद सिंह उर्फ गोलू, जितेन्द्र सिंह, रायवेंद्र सिंह, राजेश राय, अंकित राय, रविन्द्र सिंह, रणजीत सिंह, वंदना तथा कार्तिकेय सिंह ने उन्हें और उनके बड़े भाई बैजनाथ सिंह को रोक लिया। सभी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की, मोबाइल फोन तोड़ दिया तथा चार पहिया वाहन संख्या यूपी 53 एफक्यू 8237 का शीशा तोड़कर वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। जाते समय जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों के घायलों का उपचार कराया गया। मामले में गोला पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं में कुल 16 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments1 shares