Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

बांसगांव संदेश बरहज कंचनपुर-गोरयाघाट मार्ग के सुदृढ़ीकरण की तैयारी, क्षतिग्रस्त हिस्से की

बांसगांव संदेश बरहज कंचनपुर-गोरयाघाट मार्ग के सुदृढ़ीकरण की तैयारी, क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल कराई गई मरम्मत* *देवरिया 24 अगस्त* अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग, देवरिया जेबी सिंह ने बताया कि कंचनपुर-गोरयाघाट मार्ग अन्य जिला मार्ग की श्रेणी में आता है। इसकी कुल लंबाई 6.50 किलोमीटर है। यह मार्ग देवरिया-कसया मार्ग से प्रारंभ होकर कंचनपुर गांव के आबादी क्षेत्र से होते हुए गोरयाघाट तक जाता है। उन्होंने बताया कि कंचनपुर गांव के आबादी क्षेत्र में मार्ग की चौड़ाई तीन मीटर है। चैनज 0.000 से 0.450 तक कुल 450 मीटर हिस्से में सड़क की मोटाई 20 सेंटीमीटर है। देवरिया-भीखमपुर-गोरयाघाट की ओर से आने वाले भारी वाहनों का आवागमन कंचनपुर गांव से होकर कुशीनगर की ओर होता है। कंचनपुर गांव में सड़क के किनारे ग्रामसभा द्वारा निर्मित नाली की नियमित सफाई न होने तथा नाली के चोक और क्षतिग्रस्त होने के कारण घरेलू पानी सड़क पर फैल रहा था। भारी वाहनों के आवागमन और सड़क पर पानी जमा होने के कारण गांव के करीब 150 मीटर हिस्से में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन, देवरिया द्वारा जिलाधिकारी से मार्ग की मरम्मत कराने का अनुरोध किया गया था। अधिशासी अभियंता ने बताया कि क्षतिग्रस्त हिस्से की ग्रेन्युलर मटेरियल से मरम्मत कर उसे आवागमन योग्य बना दिया गया है। वर्तमान में इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन सुगम एवं सुरक्षित रूप से संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि कंचनपुर-गोरयाघाट मार्ग को वित्तीय वर्ष 2026-27 में मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण योजना के तहत विभागीय कार्ययोजना में शामिल किया गया है। मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की स्वीकृति शासन द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले वित्तीय संसाधनों पर निर्भर होगी।

1 likes
0 comments1 shares