Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई चौरी चौरा की बैठक संपन्न

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई चौरी चौरा की बैठक संपन्न

चौरी चौरा । पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की तहसील इकाई चौरी चौरा की फरवरी माह की मासिक बैठक रविवार को तहसील परिसर, चौरी चौरा में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वाचल पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक जे.पी. गुप्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। तहसील अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य ने समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी की उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। राष्ट्रीय संयोजक जे.पी. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की रीढ़ उसकी निचली इकाई होती है। यदि तहसील और ब्लॉक स्तर मजबूत होंगे तो संगठन स्वतः सशक्त होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में बैठक में भाग लेना आवश्यक है। यदि किसी कारणवश कोई सदस्य उपस्थित नहीं हो पा रहा है तो इसकी पूर्व सूचना अवश्य दे। उन्होंने संगठन में अनुशासन को सर्वोपरि बताते हुए सभी से जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में कुछ न कुछ कमियां होती हैं, लेकिन संगठन की भावना से कार्य करते हुए उन कमियों को दूर किया जा सकता है। बैठक को संबोधित करते हुए सुमेर नाथ पांडेय जी ने कहा कि संगठन अनुशासन से ही चलता है और इसमें प्रत्येक सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर सुमेर पाण्डेय, महेश पासवान, वेद प्रकाश, धर्मेंद्र पटवा, रामसेवक पासवान, अरविन्द ओझा, विकास राव, जामीर अंसारी, अभिषेक कुमार, योगेंद्र यादव, विनोद पासवान, अमित दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares