*विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पति, सास और दादी सास के खिलाफ दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न
हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट खलीलाबाद संतकबीरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासिनी रोहिनी गिरि पुत्री रणविजय गिरि की तहरीर पर पुलिस ने हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचौरी निवासी पति विवेक गिरि पुत्र स्व अश्वनी गिरि, सास सुधा देवी और दादी सास नैनवती के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 85, 352(3), 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। खलीलाबाद संतकबीरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासिनी रोहिनी गिरि पुत्री रणविजय गिरि ने हरपुर-बुदहट थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारी शादी 18 नवंबर 2024 को हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचौरी निवासी विवेक गिरि पुत्र स्व अश्वनी गिरि के साथ वैदिक रीति रिवाज के साथ हुआ था। शादी में हमारे पिता रणविजय गिरि ने गृहस्थी के सामान के साथ दहेज में मोटरसाइकिल, स्वर्ण आभूषण और तीन लाख रुपए नकद राशि के रूप में देकर विदाई किए थे। दो तीन महीने तक सब कुछ ठीक ठाक रहा, उसके बाद से हमारे पति विवेक गिरि, सास सुधा देवी और दादी सास नैनवती ने अतिरिक्त दहेज के रूप में दस लाख रुपए और चारपहिया वाहन की मांग करने लगे, जब मैं इसका विरोध करती तो उक्त तीनों लोग हमें मारते पीटते थे। 14 जून 2026 की रात हमारे पति विवेक गिरि सास सुधा देवी हमें जान से मारने की नियत से जहर देने का प्रयास किए, जब मैं इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने मुझे गला दबाकर बुरी तरह मार-पीट कर घायल कर दिए, जिससे मेरे सिर, छाती और पेट में काफी चोट लगी है, किसी तरह भागकर मैं थाने पर आकर जान बचाई। मुझे और मेरे माता-पिता को पति विवेक गिरि से जान-माल का खतरा बना हुआ है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर पति, सास और दादी सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।