स्वामी सत्यानन्द सरस्वती सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल (अय्यप्पा) ओबरा-सोनभद्र में 80 वाॅ स्वतंत्रादिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वामी सत्यानन्द सरस्वती सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल (अय्यप्पा) ओबरा-सोनभद्र में 80 वाॅ स्वतंत्रादिवस धूम-धाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक पूज्यनीय स्वामी जी सह प्राधानाचार्या (श्रीमती संध्या गिरि) के कर कमलो द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान, झंण्डा गीत और परेड के साथ ही कार्यक्रम का संचालन कर रही श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने अन्य कार्यक्रमों के संचालन हेतु प्रबंधक एवं प्राधानाचार्या से अनुमति प्राप्त किया, जिसके अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम जैसे देशभक्ति गीत, संगीत एवं सामाजिक संदेश , मौलिक अधिकार , भाषण आदि पर नृत्य एवं नाटिका का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। तत् पश्चात समारोह में उपस्थित पूज्य स्वामी जी (श्री सुजीत कुमार ) ने उपस्थित विद्यार्थियों,शिक्षको एवं उपस्थित सभी अभिभावको को अपने पावन अशीर्वचनो से अभिसिंचति किया । कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्या महोदया ने स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश को भ्रष्ट्राचार से मुक्त करने की बात कही तथा बच्चो से कहा आपकी मेहनत, आपके सपने , आपके संस्कार भारत को नई दिशा प्रदान करेगा । अन्ततः कार्यक्रम में उपस्थित समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं , अभिभावको ,बच्चों का अभिवादन करते हुए विद्यालय के शिक्षक श्री रितेश कुमार ने उपस्थित अतिथियों से अपने अभिभाषण के दौरान मिष्ठान वितरण के साथ कार्याक्रम के समापन हेतु आग्रह किया। इस अवसर पर राकेश कुमार , अरूणी मिश्रा ,रमेश प्रसाद, अम्बिका गिरि , अंजु गुप्ता , दुर्गावती देवी, रचना उपाध्याय , सुधा पाण्डेय ,सुभाषनी सिंह, इम्तियाज अहमद , इन्द्रजीत शर्मा, मनीष कुमार , रवि कान्त गुप्ता , दीपक कुमार , प्रभाकर यादव , नीतिन कुमार द्विवेदी, आस्था, नेहा सिंह , अदिति गुप्ता , विजय कुमार , श्वेता मिश्रा, दिपिका श्रीवास्तव, प्रियंवदा दूबे , आशुतोष सोनी , पूनम देवी ,स्वाती सिंह , जया कुमारी , अन्जेश कुमार सिंह, सुप्रिया मिश्रा , स्मृति जयसवाल , अर्चना शर्मा , निशा अग्रहरी, शिवम पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।