Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग ३ घंटे पहले

*अखंड रामायण के बीच करंट का कहर: तीन सगे भाई झुलसे, एक

*अखंड रामायण के बीच करंट का कहर: तीन सगे भाई झुलसे, एक

*अखंड रामायण के बीच करंट का कहर: तीन सगे भाई झुलसे, एक की हालत गंभीर* धनघटा, संत कबीर नगर। जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के लहुरे गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक धार्मिक आयोजन के दौरान एक ही परिवार के तीन युवक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। घटना हरिश्चंद्र गौड़ के घर की है, जहां सुबह से अखंड रामायण पाठ का आयोजन चल रहा था और इसकी पूर्णाहुति अगले दिन होनी थी।इसी मांगलिक कार्यक्रम के बीच अचानक हुए इस हादसे ने पूरे माहौल को गमगीन कर दिया। करंट की चपेट में आने वाले तीनों युवक सगे भाई बताए जा रहे हैं—अवनीश गौड़ (24 वर्ष), जीवन गौड़ (32 वर्ष) और रूपम गौड़ (26 वर्ष) बताया जा रहा है कि अवनीश गौड़ की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें करंट का गहरा झटका लगा। वहीं, जीवन गौड़ को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है और रूपम गौड़ का भी इलाज जारी है। हादसे के तुरंत बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को बिंद्रावती हॉस्पिटल, धनघटा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार तीनों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना की सूचना मिलते ही युवा समाजसेवी टी.एन. मिश्र ‘रिंकू भैया’ मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहा है।

0 likes
0 comments0 shares