Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर करौंदीकला विकासखंड में सीजन की सबसे भीषण बारिश के बीच मनरेगा

सुल्तानपुर करौंदीकला विकासखंड में सीजन की सबसे भीषण बारिश के बीच मनरेगा की हाजिरी ने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के बीच दर्जनों गांवों के सैकड़ों मजदूरों की हाजिरी दर्ज होने की चर्चा से विकासखंड में हलचल मच गई है। सवाल है कि जब बारिश में कामकाज ठप था,तो मनरेगा में मजदूरों की हाजिरी कैसे बनी।कागजों में मजदूर मौजूद,जमीन पर बारिश का पानी।ग्रामीणों ने मनरेगा कार्यों की हाजिरी और मौके की स्थिति का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। आरोप है कि कागजों में काम और मजदूरों की मौजूदगी दिखाकर सरकारी योजना को धरातल पर संचालित बताया जा रहा है।नवागत खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह यादव के कार्यभार संभालने के दौरान सामने आए इस मामले ने मनरेगा की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।समाज सेवी दीपक सिंह ने जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares