Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur२० मिनट पहले

सेंट्रल एकेडमी चौरीचौरा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

सेंट्रल एकेडमी चौरीचौरा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

चौरी चौरा।सेंट्रल एकेडमी चौरी चौरा में शनिवार को विद्यालय का 28 वां स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। निदेशक सृंजय कुमार मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यालय के 28 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को शुभकामना दिया। इस अवसर पर कक्षा 12वीं और 10वीं के टॉपर्स के साथ पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में सृंजय कुमार मिश्रा ने समस्त टापर्स को बधाई देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम के साथ संस्कारों का समावेश ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहन वेलकम डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग आधारित कार्यक्रम, मोटिवेशनल डांस, स्कूल थीम डांस आकर्षण का केंद्र रहे। प्रधानाचार्य संजीव कुमार श्रीवास्तव ने कहा की विद्यालय के बहुत से छात्र छात्राएं देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं में सिद्धिका मौर्य इशांत कुमार आर्या विश्वकर्मा रुचिका माथुर श्रेया जयसवाल समृद्धि जायसवाल समृद्धिका जायसवाल आराधना जायसवाल आर्यन कुमार आस्था बाजपेई वैभव मौर्य अंशिका राय आराध्या वर्मा काव्य उपाध्याय आदि प्रमुख रहे। भूतपूर्व छात्रों में इंजीनियर मुकुल जायसवाल,आईआई टियन आशुतोष जायसवाल ( आई आई टी मुम्बई) इंजीनियर रिषभ जायसवाल इंजीनियर ,अंकित पाठक पीएसी जवान प्रज्ञेश मिश्रा आईं आईं टियन राजदीप सिंह ( आई आई टी खड़गपुर) अतुल अंग ( आई आई टी श्रीनगर) इत्यादि ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक अमन आकाश मिश्रा, निदेशिका अनुराधा मिश्रा, विमला पांडे, सुशील कुमार नायक ,राकेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, दानवीर सिंह,अनिल कुमार पांडे, नीलिमा शुक्ला, नरेंद्र त्रिपाठी, अनीता गुप्ता, किरण जयसवाल, सीमा राय, वंदना त्रिपाठी, पवन उपाध्याय, आदित्यनाथ कुशवाहा, अमरजीत कौर, राजनरायन पांडे, अश्वनी त्रिपाठी, संजय कुमार द्विवेदी, अंजलि जायसवाल, नागेंद्र प्रसाद, प्रतिमा उपाध्याय, रजनीस सिंह, घनश्याम सिंह,अनिरुद्ध यादव, इसरार अहमद, योगेंद्र श्रीवास्तव, गर्विता श्रीवास्तव, कुसुम यादव, रीता चतुर्वेदी, प्रभात कुमार, तारा कुमारी सिंह, किशन कुमार, असलम खान, अशोक सिंह सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares