Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow७ दिन पहले

सपा प्रवक्ता मनोज यादव छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत बाराबंकी में

सपा प्रवक्ता मनोज यादव छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत बाराबंकी में

सपा प्रवक्ता मनोज यादव छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत बाराबंकी में गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता सपा प्रवक्ता मनोज यादव को छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। वो दो दिन से लापता थे। बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई दो दिन पहले दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मनोज यादव को उस समय पकड़ा गया जब वे अपने कुछ साथियों के साथ सफदरगंज क्षेत्र से गुजर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां नियमानुसार उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सफदरगंज थाने में दो दिन पूर्व छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। उसी प्रकरण में साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस द्वारा की गई है। पिछले दो दिनों से मनोज यादव के संपर्क में न होने को लेकर चर्चा तेज थी। उनकी पत्नी ने लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।इसी बीच सफदरगंज में पुलिस की यह कार्रवाई सामने आई, जिससे पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ मिल गया। अभी तक समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में चर्चा का दौर जारी है।

100 likes
0 comments0 shares