बल्दीराय तहसील मुख्यालय पर नहीं खुला गेहूं क्रय केंद्र,किसान परेशान सुलतानपुर। तहसील
बल्दीराय तहसील मुख्यालय पर नहीं खुला गेहूं क्रय केंद्र,किसान परेशान सुलतानपुर। तहसील मुख्यालय बल्दीराय पर गेहूं क्रय केंद्र न होने से क्षेत्र के किसानों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।किसानों ने जिला प्रशासन से जल्द क्रय केंद्र खोलने की मांग उठाई है।किसानों का कहना है कि सरकारी खरीद व्यवस्था के अभाव में उन्हें मजबूरन अपनी उपज औने-पौने दामों पर व्यापारियों को बेचनी पड़ रही है। इससे न तो लागत निकल पा रही है और न ही उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ मिल रहा है।ग्रामीणों के अनुसार यदि तहसील मुख्यालय पर ही क्रय केंद्र स्थापित कर दिया जाए तो किसानों को दूर-दराज के केंद्रों तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और परिवहन खर्च दोनों की बचत होगी।किसान शफीक अहमद,पूर्व बीडीसी जुनैद अहमद,अमरजीत सिंह,शेषनाथ सिंह,राजमणि पांडे,शेर बहादुर सिंह व अरविन्द तिवारी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से मांग की जा चुकी है,लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई।किसानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए बल्दीराय में शीघ्र गेहूं क्रय केंद्र खोला जाए,ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।