देवर ने पुत्रों संग मिलकर भाभी पर लाठी डंडा और राड सेकिया जानलेवा हमला चार नामजद सहित पांच, छ अज्ञात
हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम नेवास माफी निवासिनी सर्वदा देवी पत्नी स्वामी नाथ की तहरीर पर पुलिस ने राम ललीत यादव पुत्र स्व विदेशी व संदीप,सूरज, सिकन्दर पुत्रगण राम ललीत यादव व पांच छः अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 190,191(2),115(2),352,351(3), 333 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। थाना क्षेत्र के ग्राम नेवास माफी निवासिनी सर्वदा देवी पत्नी स्वामी नाथ ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 25 जून 2026 को सुबह छः बजे के करीब मेरे देवर राम ललीत यादव मुझे बेवजह भद्दी भद्दी गालियां देने लगे विरोध करने पर उन्होंने अपने तीनों पुत्रों संदीप, सूरज और सिकन्दर तथा पांच छः अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मुझे लोहे के राड और लाठी डंडा से जान से मारने के लिए दौड़ा लिए जान बचाकर मैं घर में भागी तो उक्त लोगों ने घर में घुसकर मुझे मारने पीटने लगे शोरगुल सुनकर मेरा लड़का प्रियांशु आया तो उक्त लोगों ने उसे भी जान-माल की धमकी देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए। राम ललीत यादव के खिलाफ पहले भी थाने में आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भिजवाया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।