Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

स्मार्टमीटर के नाम पर ठगी का आरोप,सौंपा ज्ञापन 15 दिन में कार्रवाई

स्मार्टमीटर के नाम पर ठगी का आरोप,सौंपा ज्ञापन 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी सुल्तानपुर। जनपद में लगाए जा रहे स्मार्टमीटर को लेकर उपभोक्ताओं की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मनमाने बिजली बिल और बिल अपडेट न होने की शिकायतों को लेकर नगरपालिका के पूर्व प्रत्याशी वरुण मिश्र व अधिवक्ता व आरटीआई एक्टिविस्ट राघवेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।वरुण मिश्र ने आरोप लगाया कि स्मार्टमीटर के नाम पर जनता के साथ ठगी की जा रही है। उन्होंने कहा कि नाम स्मार्टमीटर है,लेकिन इसका काम उपभोक्ताओं को परेशान करना बन गया है। बिजली बिल मनमाने तरीके से भेजे जा रहे हैं और उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे स्मार्टमीटर का बहिष्कार करें और नया स्मार्टमीटर न लगवाएं।अधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने कहा कि स्मार्टमीटर में कई तकनीकी खामियां हैं, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।अधिकारियों की उदासीनता के कारण जनता परेशान है, लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ज्ञापन सौंपने के दौरान अख्तर राइन, धर्मात्मा सिंह, हिमांशु मिश्रा, प्रभाशंकर पाण्डेय, गौरव सिंह, संतोष तिवारी, आकाश शुक्ल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। सभी ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर इस मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

0 likes
0 comments0 shares