सुल्तानपुर लेखपालों ने आंदोलन का फूंका बिगुल,3 अक्टूबर से चरणबद्ध प्रदर्शन।लंबित मांगों
सुल्तानपुर लेखपालों ने आंदोलन का फूंका बिगुल,3 अक्टूबर से चरणबद्ध प्रदर्शन।लंबित मांगों पर शासन स्तर से कार्रवाई न होने से नाराज लेखपाल संघ ने आंदोलन का एलान कर दिया है।तहसील बल्दीराय अध्यक्ष संतराम यादव की अगुवाई में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की बल्दीराय इकाई ने तहसीलदार बल्दीराय को ज्ञापन सौंपकर चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की। 3 अक्टूबर को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना, 8 अक्टूबर से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार और 10 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। 12 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, 14 अक्टूबर को डीएम को ज्ञापन तथा 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा।वहीं 24 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रस्तावित है।लेखपालों ने वेतन विसंगति दूर करने,पदोन्नति सूची जारी करने,अंतरमंडलीय स्थानांतरण और तकनीकी पद घोषित करने समेत कई मांगें उठाई हैं।संघ ने स्पष्ट किया कि मांगों पर प्रभावी कार्रवाई न हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।