Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow१ मिनट पहले

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का निधन,

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का निधन,

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का निधन, PGI में ली अंतिम सांस *लखनऊ, 25 सितंबर।* समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और यूपी विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के SGPGI के पोस्टऑपरेटिव ICU में अंतिम सांस ली। SGPGI निदेशक डॉ. आरके धीमान ने निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रामगोविंद चौधरी कई दिनों से संस्थान के पोस्टऑपरेटिव आईसीयू में भर्ती थे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही थी। उन्हें मधुमेह, उच्च रक्तचाप समेत कई गंभीर बीमारियां थीं। हालत बिगड़ने पर उन्हें PGI में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही PGI में परिवार के सदस्यों, करीबियों और समर्थकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। *बलिया के कद्दावर नेता थे रामगोविंद चौधरी* रामगोविंद चौधरी बलिया की बांसडीह सीट से कई बार विधायक रहे। वह 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे और समाजवादी पार्टी की सरकारों में कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। सपा संगठन में वह राष्ट्रीय सचिव जैसे अहम पद पर भी रहे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। सपा प्रमुख समेत कई बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।

0 likes
0 comments0 shares