Bansgaon Sandesh
Login
V
Ghazipur१२ दिन पहले

महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज की भव्य–झांकी, नशामुक्ति और सच्ची शिवरात्रि का दिया संदेश

महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज की भव्य–झांकी, नशामुक्ति और सच्ची शिवरात्रि का दिया संदेश

महाशिवरात्रि पर ब्रह्माकुमारीज की भव्य–झांकी, नशामुक्ति और सच्ची शिवरात्रि का दिया संदेश गाजीपुर। ब्रह्माकुमारी संस्थान गाजीपुर के तत्वावधान में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जखनिया कस्बे में भव्य झांकी निकाली गयी। इस झांकी के माध्यम से ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़ी महिलाओं एवं पुरुषों ने पूरे कस्बे में आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश दिया।इस झांकी के जरिए लोगों से “आओ सच्ची शिवरात्रि मनाएं” का आह्वान किया गया तथा नशा, व्यसन एवं सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। संस्था के सदस्यों ने बताया कि सच्ची शिवरात्रि बाहरी आडंबर नहीं, बल्कि आत्मिक जागृति और जीवन में पवित्रता अपनाने का पर्व है।झांकी के दौरान अज्ञान के अंधकार को दूर कर ज्ञान का दीप जलाने और निराकार शिव परमात्मा को पहचानने का संदेश दिया गया। शिव को जानने का मंत्र बताते हुए राजयोग मेडिटेशन के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।यह झांकी स्टेशन रोड, शिव मंदिर सहित जखनिया कस्बे के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष भगवान शिव की आकर्षक प्रतिमाओं और झांकियों के साथ शामिल हुए। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने झांकी का स्वागत किया।ब्रह्माकुमारी संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि यह संस्था एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक–आध्यात्मिक सेवा संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1937 में प्रजापिता ब्रह्मा द्वारा की गई थी। संस्था को संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) द्वारा एनजीओ के रूप में मान्यता प्राप्त है। वर्तमान में संस्था विश्व के 140 से अधिक देशों में 2400 से ज्यादा शाखाओं के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग मेडिटेशन एवं आत्म-सशक्तिकरण की निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज गाजीपुर प्रभारी बीके निर्मला जी, सैदपुर शाखा प्रभारी बीके सुषमा जी, सादात प्रभारी बीके संजू जी सहित बड़ी संख्या में संस्था से जुड़ी महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।

500 likes
0 comments3 shares