न्यूज देवरिया, नाबालिग पर चोरी के शक में अमानवीय व्यवहार का आरोप,

न्यूज देवरिया, नाबालिग पर चोरी के शक में अमानवीय व्यवहार का आरोप, पुलिसकर्मियों पर भी मारपीट के गंभीर आरोप; न्याय की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे परिजन। देवरिया। जनपद के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के मस्जिद वार्ड नंबर आठ से एक चोरी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि चोरी के संदेह में रवि एवं गुड़िया के द्वारा मोबाइल तथा रुपए की चोरी मे एक नाबालिग बच्चे शाहिद पुत्र शब्बीर अहमद उम्र 9 वर्ष को पहले घर में बंद कर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। परिजनों के अनुसार, बच्चे का सिर पानी में झुकाकर उसे प्रताड़ित किया गया और बाद में पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने चली गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाने में भी नाबालिग के साथ मारपीट की गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरक्षी मनोज और दिनेश ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं, बाल नोच लिए गए और वह बेहोशी जैसी हालत में पहुंच गया। परिवार का यह भी आरोप है कि उनकी मां को भी एक कमरे में बंद कर दिया गया। डरे और सहमे परिजन शनिवार को देवरिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत करते हुए न्याय की मांग की। पीड़िता मुस्कान पुत्र शब्बीर अहमद ने पुलिस अधीक्षक से दोषी पुलिसकर्मियों एवं अन्य संबंधित लोगों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा और न्याय दिलाने की अपील की। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि पीड़ित परिवार के आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला नाबालिग के अधिकारों और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब सभी की निगाहें पुलिस अधीक्षक द्वारा कराई जाने वाली जांच और उसके परिणाम पर टिकी हैं। क्या पूरी घटना 9.7.2026 के रात की है।