Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

बांसगांव संदेश रुद्रपुर देवरिया पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 456.38 करोड़ की 106

बांसगांव संदेश रुद्रपुर देवरिया पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 456.38 करोड़ की 106

बांसगांव संदेश रुद्रपुर देवरिया पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 456.38 करोड़ की 106 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देवरिया पहुंचे। सुबह 10:55 बजे उनका हेलीकॉप्टर बरहज विधानसभा क्षेत्र के बरांव गांव स्थित हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वे जनसभा स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने जनपद को 456.38 करोड़ रुपये की 106 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 25 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं में सरयू और राप्ती नदियों के तटों पर कटान निरोधक कार्य प्रमुख हैं। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में अकादमिक ब्लॉक एवं छात्रावास भवन का निर्माण तथा रुद्रपुर क्षेत्र के नौगांव-छपरा तटबंध के सुदृढ़ीकरण जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं भी शामिल हैं। शिलान्यास की प्रमुख परियोजनाओं में 172.26 करोड़ रुपये की लागत से सोनूघाट-बरहज मार्ग का चौड़ीकरण, 66.38 करोड़ रुपये से नौरंगिया हाटा–गौरीबाजार–रुद्रपुर मार्ग का विस्तार, तथा 31.30 करोड़ रुपये की लागत से भदिला प्रथम गांव में पुल निर्माण प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित और आधारभूत संरचना के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा इन परियोजनाओं से देवरिया के विकास को नई गति मिलेगी।

1 likes
0 comments0 shares