Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagrajलगभग २ घंटे पहले

नीबी में श्रीमद् भागवत कथा के बाद हवन, बुधवार को पूर्णाहुति व

नीबी में श्रीमद् भागवत कथा के बाद हवन, बुधवार को पूर्णाहुति व

नीबी में श्रीमद् भागवत कथा के बाद हवन, बुधवार को पूर्णाहुति व गया जी का भंडारा करछना क्षेत्र के नीबी गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर मंगलवार को विधि-विधान से हवन पूजन का आयोजन किया गया। कथा स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी देवी-देवताओं का आह्वान कर आहुति दी गई। श्रद्धालुओं ने हवन में भाग लेकर भगवान की आराधना की और धर्म लाभ प्राप्त किया। कथावाचक श्री कृष्ण देव महाराज जी ने कथा के दौरान भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए भक्ति, सेवा और सदाचार का संदेश दिया। हवन के दौरान पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। यह धार्मिक आयोजन सुभाष चंद्र पाण्डेय व उनकी पत्नी रीता पाण्डेय द्वारा कराया जा रहा है। सात दिनों तक चली कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीनाथ पाण्डेय, कौशलेश पाण्डेय, लल्लू तिवारी, छोटेलाल शर्मा, अचल पाण्डेय, सचिन पाण्डेय, नितिन पाण्डेय, निखिल पाण्डेय, विराट पाण्डेय, ओम पाण्डेय और सोम पाण्डेय सहित कई भक्तगण उपस्थित रहे। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने श्रद्धा भाव से हवन में आहुति देकर पुण्य अर्जित किया। बुधवार को कथा की पूर्णाहुति के साथ गया जी का भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। श्लोक “स्वधर्मेण हरिं भक्त्या पूजयेत् श्रद्धयान्वितः। यज्ञदानतपः कर्म न त्याज्यं कार्यमेव तत्॥” अर्थ — श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान की पूजा तथा यज्ञ, दान और तप जैसे पुण्य कर्म मनुष्य को सदैव करते रहना चाहिए।

0 likes
0 comments1 shares