Bansgaon Sandesh
Login
Dhananjay Pandey
Gorakhpurलगभग १४ घंटे पहले

तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों का खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ

#GorakhpurNews
तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों का खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ

चौरी चौरा गोरखपुर।ब्लॉक संसाधन केंद्र सरदार नगर के परिसर में तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों का खेलकूद प्रतियोगिता श आयोजित हुआ मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष अच्छे लाल साहू ग्राम प्रधान डुमरी खास एवं खंड शिक्षा अधिकारी जयराम पाल इंचार्ज प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरी कोर्ट चंद्र प्रकाश शुक्ला उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रभारी गिरजेश कुमार मिश्र स्पेशल एजुकेटर सरदार नगर अरुण द्विवेदी,नीतीश कुमार सरोज, के.के.शुक्ला,सुमंत यादव,अविनाश द्विवेदी,राजेश पाल, नवनीत पांडे,अमन यादव की देखरेख में ब्रेल लेखन, पठन, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला, थंब पेंटिंग, रिंगथ्रो , आदि प्रतियोगिता कराई गईश ग्राम प्रधान अध्यक्ष अच्छेलाल साहू ने अपने संबोधन में समस्त बच्चों एवं उनके अभिभावकों का उत्साह वर्धन किया साथ ही साथ बच्चों के बीच बैठकर उनके द्वारा किए गए कौशलों व कार्यो का अवलोकन किया मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अध्यक्ष अच्छेलाल साहू ग्राम प्रधान डुमरी खास एवं खंड शिक्षा अधिकारी सरदार नगर ने दिव्यांग बच्चों के विकास हेतु शासन से यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया खेलकूद प्रतियोगिता में तहसील स्तर से सरदार नगर, ब्रह्मपुर और खोराबार ब्लॉक से लगभग 75 बच्चों ने प्रतिभा किया। जिसमें प्रतियोगिता के परिणाम निम्न हैं -प्राथमिक में ब्रेल लेखन, पठन प्रतियोगिता में शिवम कंपोजिट विद्यालय जंगल अयोध्या प्रसाद खोराबार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा प्रियांशु दूसरा स्थान आदित्य ब्रह्मपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जलेबी दौड़ में सत्यम प्रथम स्थान रीतू द्वितीय स्थान संजना तृतीय स्थान छात्र-छात्राओं ने प्राप्त किया इस कार्यक्रम में तहसील के सैकड़ो अभिभावक व बच्चों ने बड़ी ही तन्मयता से भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया कार्यक्रम समापन में ग्राम प्रधान अच्छेलाल साहू एवं खंड शिक्षा अधिकारी सरदार नगर द्वारा सभी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया । #GorakhpurNews

0 likes
0 comments0 shares