Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर विकास अधिकारी का रास्ता रोककर धमकी,गालीगलौज का आरोप,अज्ञात पर मुकदमा।बीते गुरुवार

सुल्तानपुर विकास अधिकारी का रास्ता रोककर धमकी,गालीगलौज का आरोप,अज्ञात पर मुकदमा।बीते गुरुवार को इसौली ग्राम पंचायत से ब्लॉक मुख्यालय लौट रहीं ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका साहू की गाड़ी बल्दीराय नहर के पास अज्ञात युवक ने वाहन आगे लगाकर रोक दी।आरोप है कि युवक ने गालीगलौज और अभद्रता करते हुए विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रियंका साहू ने 112 पर सूचना दी तो आरोपी मौके से फरार हो गया।मामले में बल्दीराय थाने में बीएनएस की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना से ब्लॉक कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि आरोपी की गिरफ्तारी होने तक सभी सचिव कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।

0 likes
0 comments0 shares