Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 31 जुलाई को होने

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 31 जुलाई को होने वाले 207 जोड़ों के विवाह समारोह से ठीक एक दिन पहले बल्दीराय ब्लॉक की तैयारियों पर पेयजल संकट भारी पड़ गया है।ब्लॉक परिसर में लगा आरओ प्लांट खराब होने से अधिकारी,कर्मचारी और फरियादी शुद्ध पेयजल के लिए भटक रहे हैं।शुक्रवार को होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह,ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह,जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में वर-वधू और उनके परिजन शामिल होंगे।इसके बावजूद अब तक आरओ प्लांट दुरुस्त नहीं कराया जा सका है।भीषण गर्मी और उमस के बीच पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा ठप रहने से तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि समारोह शुरू होने से पहले आरओ प्लांट तत्काल चालू कराया जाए।

0 likes
0 comments0 shares