Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipurलगभग १ घंटा पहले

यातायात नियमों के पालन से ही सुरक्षित होगी राह आत्मा प्रकाश महाविद्यालय

यातायात नियमों के पालन से ही सुरक्षित होगी राह आत्मा प्रकाश महाविद्यालय

यातायात नियमों के पालन से ही सुरक्षित होगी राह आत्मा प्रकाश महाविद्यालय जंगीपुर में विद्यार्थियों को यातायात पुलिस ने किया जागरूक जंगीपुर, गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर यातायात पुलिस की ओर से बुधवार को आत्मा प्रकाश महाविद्यालय जंगीपुर में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक यातायात बालेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीएसआई मनीष कुमार त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।अभियान के दौरान एनएचएआई के सक्षम अधिकारी की मौजूदगी में विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। इसके साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की गई।विद्यार्थियों को यातायात संकेतों एवं सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि स्वयं तथा अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन की सुरक्षा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार, मित्रों तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

0 likes
0 comments0 shares