Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर। जिला पंचायत सुल्तानपुर द्वारा 15वें वित्त आयोग (अनटाइड ग्रांट) के तहत

सुल्तानपुर। जिला पंचायत सुल्तानपुर द्वारा 15वें वित्त आयोग (अनटाइड ग्रांट) के तहत ग्राम हरखीपुर वीरापुर में कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य का सोमवार को जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राम शंकर यादव ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान राम शंकर यादव ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित लोगों को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और जनता की सुविधा सर्वोपरि है।इस मौके पर अभिषेक यादव, टिल्लू यादव, अजीज अहमद, अरविंद कुमार, शिव प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares