Bansgaon Sandesh
Login
Anup Singh Rudrapur
Deoria३३ मिनट पहले

आंधी-बारिश से जर्जर बिजली का खंभा गिरा

आंधी-बारिश से जर्जर बिजली का खंभा गिरा

आंधी-बारिश से रुद्रपुर तहसील क्षेत्र में पेड़ व जर्जर बिजली का खंभा गिरा, 52 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रुद्रपुर। तहसील क्षेत्र में शुक्रवार शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। आंधी के दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। वहीं जर्जर बिजली के कई खंभा भी धराशायी हो गया। इस घटना के चलते क्षेत्र के लगभग 52 गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज हवाओं और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही गांवों में अंधेरा छा गया और पेयजल सहित अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त लाइन और गिरे हुए खंभे की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि गर्मी और उमस के बीच लंबे समय तक बिजली गुल रहने से स्थिति और कठिन हो सकती है।

1 likes
0 comments0 shares